दोमाना। दोमाना पुलिस ने लाले दा बाग क्षेत्र के नई बस्ती मोहल्ले से दिवाली पर जुआ खेलते पांच जुआरियों को गिरफ्तार किया है। इनके कब्जे से 29200 रुपये की नकदी भी बरामद की है। इस संबंध में दोमाना पुलिस ने मामला दर्ज किया है। आरोपियों की पहचान शांकी राम उर्फ तोता, जनक राज, सेठी, भाग सिंह, अर्जुन कुमार निवासी नई बस्ती (लाले दा बाग) के रूप में हुई। महेश शर्मा ने छापेमारी को अंजाम दिया है। जुआरियों को एसडीपीओ दोमाना सुनील सिंह और एसपी संजय शर्मा के नेतृत्व में गिरफ्तार किया है।