फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आज से जीएडी भेजी जाएगी सचिवालय कर्मियों की हाजिरी रिपोर्ट

विज्ञापन
विज्ञापन
जम्मू। नागरिक सचिवालय जम्मू व श्रीनगर में कार्यरत अधिकारियों व कर्मचारियों की दैनिक हाजिरी रिपोर्ट दो जून से सामान्य प्रशासनिक विभाग को भेजी जाएगी।
विज्ञापन

सामान्य प्रशासनिक विभाग के अंडर सेक्रेटरी रियाज उल हक ने मंगलवार को इस संबंध मेंआदेश जारी किया। प्रशासनिक सचिवों से कहा गया है कि वह दो जून से सुबह 11 बजे तक अपने संबंधित विभागों के कर्मचारियों व अधिकारियों की हाजिरी रिपोर्ट सामान्य प्रशासनिक विभाग को भेजें। आधिकारिक सूत्रों के अनुसार सरकार ने यह फैसला नागरिक सचिवालय के अधिकरियों व कर्मचारियों में कार्य संस्कृति व अनुशासन को बढ़ावा देने के लिए किया है। कोरोना काल में बायो मीट्रिक हाजिरी का सिस्टम बंद होने के बाद से देखा जा रहा था कि अधिकारी व कर्मचारी अपनी मर्जी के समय पर कार्यालय पहुंच रहे थे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें