फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jammu News: आर्मी पब्लिक स्कूल अखनूर में अलंकरण समारोह करवाया

विज्ञापन
विज्ञापन
जम्मू। आर्मी पब्लिक स्कूल अखनूर ने अलंकरण समारोह का आयोजन किया। इसमें 2023-24 शैक्षणिक सत्र के लिए नवनियुक्त स्कूल परिषद को औपचारिक रूप से जिम्मेदारियां सौंपी गईं। समारोह की शुरुआत में स्कूल प्रिंसिपल ने छात्रों की नेतृत्व भूमिका निभाने के प्रति प्रतिबद्धता पर गर्व व्यक्त किया।
विज्ञापन

इस दौरान नई स्कूल परिषद को नेतृत्व की कमान सौंपी। बैज से सजे छात्रों ने आगे आने वाली चुनौतियों और अवसरों को स्वीकार करने के प्रति अपनी प्रतिबद्धता दिखाई। स्कूल अध्यक्ष ने नवनियुक्त परिषद सदस्यों को बधाई दी। उन्होंने उन्हें पथप्रदर्शक बनने, अपने साथियों को उत्कृष्टता की ओर मार्गदर्शन करने और स्कूल के मूल्यों को कायम रखने के लिए प्रोत्साहित किया। उन्होंने कहा कि आर्मी पब्लिक स्कूल अखनूर युवा का पोषण करना और भविष्य के नेताओं को तैयार करने का सफर जारी रखेगा। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें