सोपोर में फुल ड्रेस रिहर्सल करते स्कूली छात्र।
बारामुला/सोपोर। गणतंत्र दिवस परेड के लिए प्रतिभागियों ने शुक्रवार को फुल ड्रेस रिहर्सल की। जिला पुलिस लाइन बारामुला में भी डीसी डॉ. जहूर अहमद रैना ने परेड का निरीक्षण किया। उन्होंने गणतंत्र दिवस समारोह के लिए प्रतिभागियों के उत्साह और अनुशासन की सराहना की। कहा कि 26 जनवरी को सुचारु रूप से समारोह आयोजित करने के लिए सुरक्षा, बैठने की व्यवस्था और परिवहन सहित सभी आवश्यक व्यवस्थाएं पूरी कर ली गई हैं। उधर, खुशहाल स्पोर्ट्स स्टेडियम सोपोर में तहसीलदार सोपोर शेख तारिक ने राष्ट्रीय ध्वज फहराया। परेड का निरीक्षण किया और मार्च पास्ट की सलामी ली। परेड की कमान इंस्पेक्टर जान मोहम्मद ने संभाली। मार्च पास्ट में जिला पुलिस, सीआरपीएफ और स्कूली छात्रों की टुकड़ियों ने प्रस्तुति दी। छात्रों ने सांस्कृतिक कार्यक्रम भी प्रस्तुत किया। संवाद