रियासी। स्वतंत्रता दिवस समारोह को लेकर वीरवार को स्थानीय स्पोर्ट्स स्टेडियम में फुल ड्रेस रिहर्सल कर तैयारियों को अंतिम रूप दिया गया। इस दौरान एडीएम राजेंद्र शर्मा ने तिरंगा फहरा कर परेड की सलामी ली। परेड में सिर्फ पुलिस की ही टुकड़ी ने हिस्सा लिया। इसके अलावा पौनी के स्थानीय हायर सेकेंडरी स्कूल में भी रिहर्सल की गई, जिसमें नायब तहसीलदार कृष्ण चंद ने सलामी ली। मौके पर एसएचओ जीत मन्हास भी मौजूद रहे। समारोह के लिए सभी प्रकार की तैयारियों को पूरा कर लिया गया है। सुरक्षा के भी प्रबंध किए गए हैं। समारोह में सिर्फ अधिकारी कर्मचारी व पुलिस के जवान ही शामिल होंगे। रियासी में डीएम इंदु कंवल चिब तिरंगा फहराएंगी।