फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रियासी में फुलड्रेस रिहर्सल कर तैयारियों को किया पुख्ता

विज्ञापन
विज्ञापन
रियासी। स्पोर्ट्स स्टेडियम में रविवार को फुलड्रेस रिहर्सल का आयोजन कर प्रशासन ने तैयारियों को अंतिम रूप दिया गया। इस मौके पर एडीसी राजेंद्र शर्मा ने मार्च पास्ट की सलामी ली। इस दौरान एएसपी सुरजीत कुमार भगत भी मौजूद रहे। मंगलवार को गणतंत्र दिवस समारोह की शुरुआत ध्वजारोहण के साथ होगी। इस दौरान छात्राएं राष्ट्रीय गीत भी प्रस्तुत करेंगी और सुरक्षाबलों सहित एनसीसी कैडेट्स की टुकिडयां परेड में हिस्सा लेंगी। समारोह में अन्य कोई सांस्कृतिक कार्यक्रम नहीं होगा। कोरोना के बारे में लोगों को जागरूक करने के लिए लघु नाटक प्रस्तुत किया जाएगा। वहीं, समारोह में बिना मास्क के हिस्सा लेने की अनुमति नहीं मिलेगी। समारोह स्थल को सील कर उसे आम लोगों की आवाजाही के लिए बंद कर दिया गया है। सुरक्षा के मद्देनजर स्टेडियम के साथ सटे बस अड्डे को भी खाली करवा दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें