फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jammu News: प्यार, फिर ब्लैकमेल कर ठगने वाला परिवार रिमांड पर

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

जम्मू। पहले प्रेम और फिर ब्लैकमेल कर ठगी करने वाले परिवार की बठिंडी पुलिस ने म्युनिसिपल कोर्ट से रिमांड ली है। चार में से तीन लोगों को पहले ही गिरफ्तार किया जा चुका है, जबकि एक की धरपकड़ के लिए जगह-जगह दबिश दी जा रही है। ऐसा ही मामला सरवाल पुलिस चौकी में दर्ज है, जिसमें गिरोह के होने का संदेह है। पुंछ के जहुर अहमद ने बठिंडी पुलिस में शिकायत दर्ज करवाई थी कि आलिया चौधरी नाम की लड़की ने पहले प्रेम जाल में फंसाया, फिर मिलने के लिए घर बुलाया। कुछ समय बिताने के बाद परिवार के अन्य सदस्य पहुंचे और ब्लैकमेल करने लगे। धमकी दी कि अगर पैसे नहीं दिए तो अश्लील हरकतों का केस दर्ज करवा देंगे। चौकी प्रभारी ने कहा कि परिवार तीन महीने पहले ही बठिंडी में किराए के कमरे में आया था। एक आरोपी को महिला पुलिस थाने भेजा है। फिलहाल पूछताछ जारी है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें