फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jammu News: सुचेतगढ़ के नायब सरपंच, प्रॉपर्टी डीलर 20 लाख की ठगी में गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

जम्मू। जमीन के फर्जीवाड़े मामले में क्राइम ब्रांच ने दो आरोपियों के खिलाफ आरोपपत्र दायर किया है। इनमें एक नायब सरपंच और दूसरा प्रॉपर्टी डीलर है। आरएस पुरा के बडयाल काजियां निवासी करणजीत सिंह और सुचेतगढ़ के नायब सरपंच राजिंदर सिंह के खिलाफ 544 पन्ने की चार्जशीट पेश की है।
विज्ञापन

तीन वर्ष पूर्व गांव दरापते के रहने वाले मकसूद को दोनों आरोपियों ने एक प्लॉट बेचा। आरोपियों ने 15 लाख रुपये एडवांस में लिए। 10 लाख का चेक और फिर बाद में 5 लाख नकद लिए। इसके बदले जो सेल डीड की उसके दस्तावेज नहीं दिए। मकसूद ने जब दोनों से कहा कि यदि वह जमीन का हक नहीं दे सकते तो पैसे वापस कर दें। इस पर करणजीत सिंह ने मकसूद को जान से मारने की धमकी की। घटनाक्रम के बाद मकसूद ने क्राइम ब्रांच के पास शिकायत दर्ज कराई। क्राइम ब्रांच की टीम ने प्रारंभिक सत्यापन किया और जांच के दौरान आरोप प्रथम दृष्टया प्रमाणित हो गए। शिकायतकर्ताओं और गवाहों के बयान दर्ज किए गए और दोनों आरोपियों के खिलाफ धोखा देने और ठगी का केस दर्ज किया गया। आरोपियों ने प्लॉट के बदले 20 लाख ठगे, जिसकी मौजूदा कीमत 50 लाख रुपये है। क्राइम ब्रांच ने दोनों आरोपियों को जांच में सहयोग करने के लिए कहा था, लेकिन टाल मटोल करते रहे। इस पर आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें