फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दूसरे की जमीन का सौदा, भाई-बहन हिरासत में

विज्ञापन
विज्ञापन
दोमाना। मुट्ठी के रहने वाले सुरेश कुमार और उनकी बहन सुमन बाला को धोखाधड़ी के आरोप में पुलिस ने हिरासत में लिया है। दोमाना थाना प्रभारी एसएचओ चंचल सिंह ने बताया कि अमरप्रीत सिंह निवासी कैंप गोल गुजराल ने शिकायत दर्ज करवाई थी कि मुट्ठी के रहने वाले भाई-बहन ने उनसे जिस जगह को बेचने के लिए पैसे लिए थे। वह जगह उनकी है ही नहीं। उस जगह को उनके पिता बिशन दास ने बहुत पहले ही किसी को बेच दिया था। इससे पहले भी उन्होंने बहुत सारे लोगों से पैसे लिए थे। पुलिस ने जब इस मामले की जांच की तो आरोप सही पाए गए। आरोपियों को जब पैसे लौटाने को कहा तो नहीं माने। उसके बाद हिरासत में ले लिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें