फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jammu News: 19 बेरोजगारों से लाखों ठगे, पूर्व सैन्य कर्मी पर लगा पीएसए

विज्ञापन
विज्ञापन
जम्मू। युवाओं को नौकरी के नाम पर ठगने वाले पूर्व सैन्य कर्मी पर पीएसए लगाया है। अब तक 19 युवाओं को आरोपी शिकार बना चुका था। बाड़ी ब्राह्मणा के सरूप लाल (60) के खिलाफ क्राइम ब्रांच में धोखाधड़ी का मामला दर्ज है। क्राइम ब्रांच ने प्रशासन से सरूप लाल पर पीएसए लगाने की सिफारिश की। उपायुक्त ने मंगलवार को इस बाबत आदेश जारी किया। आरोपी के खिलाफ धोखाधड़ी के नौ मामले दर्ज हैं। पहली एफआईआर 2006 में फर्जी और जाली नियुक्ति आदेश तैयार करने व बेरोजगार युवाओं को निशाना बनाने के लिए अपराध शाखा जम्मू में दर्ज की गई थी। आरोपी के अन्य सहयोगियों पर भी मामला दर्ज किया गया है जबकि कुछ जांच के दायरे में हैं। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें