फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jammu News: वेयर हाउस के व्यापारी से लाखों की ठगी, आरोप पत्र दायर

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

जम्मू। संभाग की सबसे बड़ी अनाज मंडी वेयरहाउस के व्यापारी के साथ लाखों रुपये की धोखाधड़ी करने पर क्राइम ब्रांच की आर्थिक अपराध शाखा ने आरोपी के खिलाफ चार्जशीट दायर की है। 504 पेज की चार्जशीट में महाराष्ट्र निवासी परवीन कुमार निनावे को आरोपी बनाया है। उसने व्यापारी सुरेश गुप्ता से खाद्यान्न और अन्य संबद्ध उत्पाद देने के नाम पर 3.11 करोड़ रुपये लिए, मगर 1.41 करोड़ रुपये के सामान की आपूर्ति की।
विज्ञापन

शिकायत में शोना ट्रस्ट कार्पोरेशन, नेहरू मार्केट जम्मू के मालिक सुरेश गुप्ता ने बताया था कि वे खाद्यान्न और अन्य संबद्ध उत्पादों की बिक्री-खरीद व आपूर्ति का काम करते हैं। इसके लिए उन्होंने आरोपी को 3.11 करोड़ रुपये का भुगतान किया, पर उसने सिर्फ 1.41 करोड़ का सामान भेजा। इसके बाद न राशि वापस दी और न खाद्यान्न। आरोपी ने 60 लाख का चेक भी जारी किया, जो बैंक में बाउंस हो गया। क्राइम ब्रांच ने मामले का सत्यापन किया। इसके बाद जांच शुरू की और केस दर्ज किया। शनिवार को कोर्ट में आरोप पत्र दायर किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें