फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jammu News: मंत्री का पीआरओ बता प्लॉट के लिए 6 लाख ठगे, दंपति के खिलाफ चार्जशीट दायर

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

जम्मू। क्राइम ब्रांच जम्मू ने दंपति के खिलाफ धोखाधड़ी मामले में आरोपपत्र दायर कर दिया है। जमील अंजुम और सना मीर पर जेडीए का प्लॉट बेचने का मामला दर्ज था। इस पर क्राइम ब्रांच ने 214 पन्नों की चार्जशीट पेश की। दोनों ने अफगान मोहल्ला जम्मू की रहने वाली तृप्ता चाढ़क से धोखाधड़ी की थी। आरोपी जम्मू के नारायणा मोहल्ला के रहने वाले हैं।
विज्ञापन

तृप्ता ने शिकायत में बताया कि लोन लेकर आरोपी जमील अंजुम को 6 लाख रुपये की राशि दी थी। इसके बदले जम्मू के छन्नी रामा में जेडीए का प्लॉट दिलाना था। पैसे लेने के बाद न तो प्लॉट दिया और न ही पैसा वापस किया। जबकि 3.45 लाख रुपये का ब्याज तक चुकाना पड़ा। आरोपी ने खुद को कैबिनेट मंत्री का पीआरओ बता रखा था। शिकायत मिलने के बाद क्राइम ब्रांच ने मामले की जांच की और प्रथम दृष्टया आरोप प्रमाणित हुए। आरोपी जमील अंजुम और उसकी पत्नी सना मीर ने मिलकर 6 लाख रुपये ठगे थे। यह मामला 2013 का है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें