फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jammu News: पिंडी सरोचां वारदात में शामिल चौथा आरोपी भी गिरफ्तार

Thu, 01 Aug 2024 06:15 AM IST
जम्मू और कश्मीर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जम्मू
विज्ञापन
विज्ञापन
पुलिस ने दो दिन पहले पंजाब में दी थी दबिश, बुधवार को गांव आल्हा से पकड़ा
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
अरनिया। पुलिस ने पिंडी सरोचा वारदात में शामिल चौथे आरोपी सोहन लाल को गिरफ्तार लिया है। पुलिस आरोपी को गिरफ्तार कर थाने ले गई है। जानकारी के अनुसार पुलिस ने सूचना के आधार पर गांव आल्हा से आरोपी को पकड़ा है। पुलिस चौथे आरोपी सोहन लाल को पकड़ने के लिए लगातार दबिश दे रही थी।
दो दिन पहले पुलिस आरोपी को पकड़ने के लिए पंजाब पहुंची थी। वहां पर एक आरोपी गारा राम को पकड़ लिया था, परंतु सोहन लाल वहां से फरार हो गया था। पुलिस सोहन लाल के फोन की ट्रैकिंग और सूत्रों के संपर्क में थी। इसके चलते बुधवार को सोहन लाल को गिरफ्तार कर लिया है। अरनिया पुलिस ने एक सप्ताह के भीतर जगदीश राज के कातिलों को पकड़ लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

यह है मामला

गौरतलब है कि जगदीश राज पुत्र मनोहर लाल को जगमोहन सिंह, आशु देवी, गारा राम और सोहनलाल ने मिलकर तेजधार हथियारों से हमला कर बुरी तरह घायल कर दिया था। जीएमसी जम्मू में इलाज के दो दिन बाद जगदीश राज की मौत हो गई थी। इसके बाद से निरंतर पुलिस हमलावरों को पकाने की दबिश दे रही थी। इसके चलते एक सप्ताह के भीतर अरनिया पुलिस ने जगदीश राज के कातिलों को पकड़ लिया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें