रियासी। पुलिस विभाग ने एक युद्ध नशे के विरुद्ध अभियान को जारी रखते हुए चार युवाओं को पांच ग्राम हेरोइन के साथ गिरफ्तार किया। बताया जाता है कि पुलिस की एक पार्टी ने कटरा मार्ग पर सुला क्षेत्र में नाका लगाया हुआ था। इस दौरान मारुति कार नंबर जेके 02 वी 6906 को भी जांच के लिए रोका गया। तलाशी लिए जाने पर उस में से पांच ग्राम हेरोइन बरामद हुई। पुलिस ने पुरुषोतम कुमार निवासी अगार बल्लियां,सौरव कुमार व दीपक कुमार दोनों निवासी माड़ी तथा दीप कुमार निवासी सेरबड़ कटरा को गिरफ्तार किया। एसएसपी परमवीर सिंह ने कहा कि नशे का कारोबार और नशा करने वालों पर कारवाई जारी है आने वाले दिनों भी जारी रहेगी। संवाद