- कठुआ जिले के रहने वाले हैं चारों आरोपी
सांबा। पुलिस ने थाना घगवाल में दर्ज चोरी के मामलों को सुलझाते हुए चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों से 81,500 रुपये नकदी सहित 12.5 लाख रुपये चोरी का सामान बरामद किया है।
जानकारी के अनुसार शिकायतकर्ताओं ने पुलिस चौकी राजपुरा थाना घगवाल में कई शिकायतें दी थीं। थाना प्रभारी घगवाल और प्रभारी पुलिस चौकी राजपुरा के नेतृत्व में पुलिस टीम का गठन किया कर मामले की जांच शुरू हुई। पुलिस टीम ने विभिन्न स्थानों पर छापेमारी कर कई संदिग्धों को पूछताछ के लिए हिरासत में लिया। पुलिस ने गिरफ्तार किए तीन आरोपियों से कड़ी पूछताछ की। गिरफ्तार कि गए आरोपियों में रोहित चौहान उर्फ लब्बू पुत्र आंचल सिंह निवासी चक हरिया तहसील मढ़ीन जिला कठुआ, साहिल कुमार पुत्र जनक राज निवासी चक वजीर चंद तहसील मढ़ीन जिला कठुआ, आकाश कुमार पुत्र खेम राज निवासी चक हरिया तहसील मढ़ीन जिला कठुआ ने नीरज लूथरा पुत्र महाराज कृष्ण निवासी वार्ड-4 कठुआ को चोरी की संपत्ति का रिसीवर बताया है। पुलिस ने तीनों आरोपियों की निशानदेही पर चौथे आरोपी को भी गिरफ्तार कर लिया है। बाद में चौथे आरोपी ने चोरी की संपत्ति तीन आरोपियों से मिलने की बात कबूल कर ली। पुलिस ने 16 तोला सोना, 40 तोला चांदी के गहने और 81,500 रुपये नकदी सहित चोरी की संपत्ति बरामद की। मामले की आगे की जांच जारी है।