रियासी। जिले में रविवार को तीन यात्रियों सहित चार लोग कोरोना संक्रमित मिले हैं। संक्रमित पाए गए तीन यात्री श्री माता वैष्णो देवी के दर्शन करने के लिए कटड़ा पहुंचे थे। जहां हुए टेस्ट में उनकी रिपोर्ट पॉजिटिव पाई गई है। ब्लॉक रियासी से एक व्यक्ति संक्रमित पाया गया है। ब्लॉक कटड़ा, माहौर और पौनी से कोई भी नया मामला सामने नहीं आया। इसके साथ ही रविवार को नौ और लोग महामारी को मात देने में कामयाब रहे हैं। जिले में मौजूदा समय में 247 मामले शेष हैं। जिला प्रशासन ने लोगों से कोविड एसओपी का सख्ती से पालन करने की अपील की है।