जम्मू।
शहर के गुजर नगर क्षेत्र से पुलिस ने चार लोगों को गिरफ्तार किया है। चारों कश्मीर के रहने वाले हैं। पुलिस ने धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंचाने के आरोप में इन लोगों को पकड़ा है। पेछे से यह लोग चालक बताई जा रहे हैं । जानकारी के अनुसार कुछ दिन पहले सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हुआ था । जिसमें एक मंदिर को लेकर आपत्तिजनक बातें कही गई थी । बताया जा रहा था कि यह वीडियो कश्मीर के किसी हिस्से का है । इसी के चलते पुलिस ने गुजर नगर से चार लोगों को गिरफ्तार किया है। जो चारों कश्मीर के रहने वाले हैं। पेछे से टेंपो चालक है । पुलिस मामले में आगे की जांच कर रही है।