फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jammu News: पेड़ से लटका मिला व्यक्ति का शव

विज्ञापन
विज्ञापन
रियासी। जिले के मतलोत क्षेत्र में वीरवार सुबह एक व्यक्ति का शव संदिग्ध परिस्थितियों में उसके घर से कुछ ही दूरी पर एक पेड़ के साथ लटका हुआ पाया गया। सुबह ग्रामीणों ने शव देखा और इसकी जानकारी अन्य लोगों को दी। इसके साथ ही पुलिस को भी सूचित किया गया।
विज्ञापन

मृतक की पहचान 48 वर्षीय नजीर अहमद पुत्र मोहम्मद हुसैन निवासी मतलोत तहसील थुरू के रूप में हुई। मौके पर पहुंची अरनास पुलिस ने शव को पेड़ से उतार कर अपने कब्जे में लिया। इसके बाद शव को प्राइमरी हेल्थ सेंटर दरमाड़ी लाया गया, जहां पर डॉक्टरों ने उसका पोस्टमार्टम कर शव को परिजनों के सुपुर्द कर दिया। व्यक्ति ने आत्महत्या की या फिर किसी ने उसे मार कर पेड़ के साथ लटका दिया। इसके बारे में जानकारी नहीं मिल सकी है। मृतक के परिवार में से भी कोई कुछ बोलने की स्थिति में नहीं दिखा। फिलहाल पुलिस स्टेशन अरनास में 174 सीआरपीसी के तहत केस को दर्ज कर कार्रवाई को शुरू कर दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें