फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शेर-ए-कश्मीर यूनिवर्सिटी की तरफ से आवेदन फार्म जारी

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो जम्मू। शेर-ए-कश्मीर यूनिवर्सिटी आफ एग्रीक्लचर साइंस एंड टेक्निलाजी जम्मू की तरफ से 20 मई को ऑनलाइन फार्म जारी कर दिए जाएंगे। अभियार्थी 22 जून तक ऑनलाइन फार्म जमा करवा  सकते हैं, वहीं लेट फीस के साथ 29 जून तक आवेदन किया जा सकता है। अभी तक प्रवेश परीक्षा की तिथि यूनिवर्सिटी द्वारा घोषित नहीं की गई हैं, परीक्षा अगस्त,2020 में आयोजित की जा सकती है। अंडर ग्रेजुएट प्रोग्राम में बीएससी एग्रीक्लचर एंड एलाइड साइंस, बी टेक बायोटेक्निलाजी और बीवीएससी एंड ए एच प्रोग्राम उपलब्ध हैं। वहीं पोस्ट ग्रेजुएशन प्रोग्राम में एमएससी एग्रीक्लचर एंड एलाइड साइंस, एमएससी बेसिक साइंस , एमवीएससी  और एमटेक एग्रीक्लचर इंजिनियरिंग प्रोग्राम उपलब्ध हैं।  जम्मू और कश्मीर / लद्दाख, अन्य राज्यों और केन्द्र शासित प्रदेशों के नागरिकों, एनआरआई और विदेशी नागरिकों के उम्मीदवार आवेदन करने के लिए पात्र हैं। योग्य उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट से स्कास्ट प्रवेश 2020 के लिए आवेदन पत्र skuastkashmir.ac.in के माध्यम से भर सकते हैं । 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें