फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कंबाइन मशीनों के आने से किसनो को मिली राहत

विज्ञापन
साम्बा में कंबाइन मशीनों के पहुंचने पर किसान खुश - फोटो : AMAR UJALA
विज्ञापन
सांबा। कोरोना वायरस के बचाव के लिए देश भर मे लॉकडाउन चल रहा है ऐसे मे सारे कारोबार ठप्प पडे हुए है। जिस पर किसान भी काफी चिंतित थे की उन की गेंहु की फस्ल तैयार है ऐसे मे मजदूर नही मिलेगें मशीने आने पर भी संश्य बना हुआ था।अब क्षेत्र मे कबांईन मशीनो का पहुंचना शुरूं हो गया है जिस से किसानो को भी आस बनी है की उन की गेंहु की फस्ल नष्ट होने से बच जाए गी। किसान जनकार सिंह,सुरिन्द्र सिंह ने बताया की जब भी किसानो ने फस्ल की विजाई करनी होती है या फिर कटाई का समय होता है तो किसान परेशान हो जाते हैं। गेहुं की फस्ल की विजाई के समय भारी बारिश थी जिस से किसानो की बीस प्रतिशत फस्ल नही लग पाई थी। अब कोरोना वायरस के डर से मजदूरों के नही आने से किसान पशोपेश मे थे। की उन की गेहुं की फस्ल का क्या होगा। अब कबांईन मशीनो का आना तो शुरूं हो गया है। लेकिन जिला प्रशासन की ओर से किसानो के पास तक नही बनाए जा रहे है जिला प्रशासन के अधिकारी टालमटोल की नीति पर चल रहे है। जिस पर एक बार फिस से किसान चिंतित हो रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें