फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अरुण जेटली को यादकर भावुक हुए राज्यपाल मलिक, बोले- राजनीति में उनके जैसे लोग कम ही होते हैं

Sat, 24 Aug 2019 05:26 PM IST
प्रशांत कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
विज्ञापन
सत्यपाल मलिक
विज्ञापन

अरुण जेटली के निधन की खबर मिलते ही पूरे देश में शोक की लहर दौड़ गई। सियासी गलियारों से लेकर आम लोग उनसे जुड़ी बातों और किस्सों को यादकर भावविभोर हो गए। वहीं, जम्मू-कश्मीर के राज्यपाल सत्यपाल मलिक ने दुख व्यक्त करते हुए कहा कि अरुण जेटली का निधन देश के साथ ही व्यक्तिगत रूप से मेरे लिए बहुत बड़ी क्षति है। उन्होंने कहा कि वह बहुत प्रतिभाशाली व्यक्ति थे, उनके जैसे प्रतिभाशाली लोग राजनीति में बहुत कम देखे जाते हैं। मैं ईश्वर से प्रार्थना करता हूं कि उनकी आत्मा को शांति दे और दुःख के इस क्षण में उनके परिवार को शक्ति प्रदान करे।

विज्ञापन




 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें