फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jammu News: आग से घैंक में वन संपदा को नुकसान

विज्ञापन
विज्ञापन
कोट भलवाल। भलवाल ब्लॉक के घैंक गांव में वन क्षेत्र में वीरवार को अचानक आग लग गई। आग लगने की सूचना मिलने पर मौके पर वन विभाग के कर्मी पहुंचे और आग को बुझाने के प्रयास में लग गए।
विज्ञापन

आग को बेकाबू होता देख दमकल विभाग को भी सूचित किया गया। दमकल विभाग के कर्मियों ने वन विभाग के साथ मिलकर आग पर काबू पाया। वन विभाग के अधिकारियों का कहना था कि आग से वन संपदा को काफी काफी नुकसान पहुंचा है। उन्होंने कहा कि वे जांच कर रहे हैं। आग लगाने वाले पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने लोगों से जंगल क्षेत्र में आग न जलाने की अपील की है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें