फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jammu News: दरहाल के बाद डोडाज के जंगल में धधकी आग, वन संपदा को नुकसान

विज्ञापन
विज्ञापन
अधिकारियों ने कहा -शराततीतत्व लगा रहे आग, हत्थे चढ़े तो बख्शेंगे नहीं
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी

राजोरी। भीषण गर्मी के कारण आग लगने की घटनाएं बढ़ती जा रही हैं। वन विभाग एक जंगल में आग बुझाता है तो दूसरी जगह भड़क जाती है। हर तरफ धुआं-धुआं है। इससे वन संपदा को नुकसान पहुंचने के साथ वन्यजीवों का बसेरा उजड़ रहा है। दरहाल के जंगल में भड़की आग ने डोडाज के जंगली इलाके को भी घेर लिया है।
विज्ञापन

शनिवार को तेज हवाएं चलने के कारण आग दूर तक फैलने से वन कर्मियों को इसे बुझाने में घंटों मशक्कत करनी पड़ी। धधकती आग में भारी संख्या में वन संपदा भेंट चढ़ गई। फायर प्रोटेक्शन फोर्स के असिस्टेंट डायरेक्टर मसूद अहमद ने बताया कि शरारती तत्वों की तरफ से जंगल में आग लगाई जा रही है। इस पर पैनी नजर रखी जा रही है, जो भी ऐसा करता पाया गया, उस पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी। शनिवार को आग लगने की सूचना मिलते ही इसे बुझाने वाले संसाधनों के साथ वन कर्मियों और फायर वाॅचर की टीम घटनास्थल पर पहुंचकर आग काम में जुट गई। कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पा लिया है। जंगल में पेड़-पौधों को नुकसान पहुंचा है। दोबारा वन क्षेत्र में आग न सुलगे, इसके लिए नजर रखी जा रही है। जंगल के आसपास घूमने निकले लोगों पर भी कड़ी निगाह रखी जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें