जम्मू। जम्मू-कश्मीर स्पोर्ट्स काउंसिल फुटबॉल अकादमी के प्रशिक्षु बडगाम निवासी मारूफ शफी को एआईएफएफ-फीफा अकादमी के चयन ट्रायल के लिए चुना गया है। मारूफ शफी का चयन उनके उत्कृष्ट प्रदर्शन के आधार पर हुआ है।
फीफा-एआईएफएफ अकादमी के लिए ट्रायल ओडिशा फुटबॉल अकादमी भुवनेश्वर में 22 से 25 जून तक होंगे। चयनित खिलाड़ियों को 21 जून को आयोजन स्थल पर पहुंचना होगा। स्पोर्ट्स काउंसिल की सचिव सचिव नुजहत गुल ने मारूफ को इस उपलब्धि के लिए बधाई दी है। उन्होंने कहा कि पिछले कुछ वर्षों में जेकेएससी फुटबॉल अकादमी ने भारतीय राष्ट्रीय टीमों और देश के पेशेवर क्लबों को 13 खिलाड़ी दिए हैं।