फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जम्मू: टाई ब्रेकर में कटड़ा एफसी ने यंग रोवर्स को 5-3 से हराया

विज्ञापन
विज्ञापन
अटल बिहारी वाजपेयी फुटबॉल टूर्नामेंट में रोमांचक रहा मुकाबला
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
जम्मू। अटल बिहारी वाजपेयी फुटबॉल टूर्नामेंट में शुक्रवार को खेले गए मुकाबले में कटड़ा एफसी ने टाई ब्रेकर में यंग रोवर्स जम्मू को 5-3 से हराया।
जीजीएम साइंस कॉलेज में कटड़ा एफसी और यंग रोवर्स जम्मू के बीच शाम को मैच खेला गया। मैच के दौरान दोनों टीमों ने गोल दागने के भरपूर प्रयास किए, लेकिन किसी को सफलता नहीं मिली। मैच का पहला हाफ बहुत धीमा रहा। इसमें जम्मू की टीम कटड़ा पर हावी रही। वही, मैच के दूसरे हाफ में कटड़ा ने पलटवार करते हुए जम्मू पर दबदबा बनाए रखा। इस दौरान कटड़ा को भी गोल दागने के कई मौके मिले, लेकिन वह गोल करने में विफल रहे।
मैच में एक समय ऐसा आया जब कटड़ा को पेनल्टी कॉर्नर मिला। उसे टीम ने गोल में तब्दील भी कर दिया, लेकिन आउटसाइड होने के कारण रेफरी ने गोल रद्द कर दिया। दोनों टीमें कोई भी गोल करने में सफल नहीं हुई, और मैच बराबरी पर छूटा। अंत में विजेता का फैसला टाई ब्रेकर से किया गया। कटड़ा के गोलकीपर ने सूझबूझ से टीम को जीत दिलाई। टाई ब्रेकर में कटड़ा एफसी ने यंग रोवर्स को 5-3 से हराया। इस मैच के रेफरी सतनाम सिंह, अमन सूदन और दिलबहादुर थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


आज के मुकाबले
शनिवार को प्रतियोगिता में दो मुकाबले खेले जाएंगे। इनमें दोपहर एक बजे का मुकाबला परम एफसी और उधमपुर एफसी के बीच खेला जाएगा। वहीं, दोपहर तीन बजे सिटी एफसी और बाबा एफसी के बीच टक्कर होगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें