जम्मू में आयोजित फुटबॉल प्रतियोगिता
- फोटो : वीडियो ग्रैब
युवा सेवा और खेल विभाग द्वारा अंतर जिला संभागीय स्तर फुटबॉल टूर्नामेंट का आयोजन मिनी स्टेडियम परेड में किया जा रहा है। इस दौरान राजोरी और कठुआ जिले के बीच मुकाबला खेला गया जिसमें राजोरी ने 2-1 से मुकाबला अपने नाम किया। राजोरी के लिए समीर राजा ने और सात्विक शर्मा ने एक-एक गोल किया। कठुआ के लिए एकमात्र गोल राजपाल ने किया।