फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jammu News: कोहरे में सड़क हादसों को रोकने का प्रयास, लखनपुर से बाड़ी ब्राह्मणा तक लगे साइनेज व रिफ्लेक्टर

विज्ञापन
हाइवे पर लगाया गया साइनेज एवं रिफलेक्टर: स्रोत यातायात पुलिस
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

जम्मू। मैदानी इलाके घने कोहरे की चपेट में हैं। इससे सड़क हादसों की आशंका बढ़ गई है। इसके चलते यातायात पुलिस ने लखनपुर से लेकर बाड़ी ब्राह्मणा तक विशेष साइनेज और रिफ्लेक्टर लगाए हैं। साथ ही एडवाइजरी जारी की है कि हाईवे पर वाहन चालक साइनेज और रिफ्लेक्टर का इस्तेमाल करें। इसके अलावा हाईवे पर तैनात कुछ पुलिस अफसरों के नंबर जारी किए हैं ताकि विपदा के वक्त संपर्क किया जा सके।
विज्ञापन

एसएसपी (ग्रामीण) विनय कुमार ने बताया कि एनएचएआई के समन्वय से लखनपुर से बाड़ी ब्राह्मणा तक सड़क सुरक्षा के उपाय किए गए हैं। कोहरे की स्थिति में वाहन चलाते समय चालक इनका ध्यान रखें। बेहद सावधान रहें। ओवरटेक करने से बचें। उचित लेन ड्राइविंग सुनिश्चित करें और हाई बीम के बजाय लो बीम पर लाइटें जलाएं। कोहरे की स्थिति के दौरान वाहन चालकों को फॉग लाइटें चालू रखनी चाहिए और गति को उचित सीमा पर बनाए रखना चाहिए। डीएसपी जावेद इकबाल ट्रैफिक सांबा कठुआ (9419174030), इंस्पेक्टर विक्रम कुमार डीटीआई कठुआ (9622134303), इंस्पेक्टर पवन कुमार डीटीआई बिलावर (9419154142), इंस्पेक्टर वरिंदर सिंह डीटीआई सांबा (9419168998), इंस्पेक्टर अरुण कोतवाल डीटीआई विजयपुर (9419127312) और इंस्पेक्टर रतन राणा डीटीआई बाड़ी-ब्राह्मणा (9419103095) से संपर्क कर सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें