श्रीनगर। आवास और शहरी विकास विभाग (एचयूडीडी) की आयुक्त सचिव मनदीप कौर ने पुलवामा के जूनिपोरा, बडगाम के टेंगन और श्रीनगर जिले के परिधीय क्षेत्रों के विभिन्न बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का दौरा कर स्थिति का जायजा लिया। उनके साथ नगर निगम के आयुक्त फज लुल हसीब और अन्य अधिकारी मौजूद थे। आयुक्त सचिव ने महत्वपूर्ण स्थानों पर जल स्तर की समीक्षा की और उन भूमि मालिकों से भी बातचीत की जिनकी जमीन बांध टूटने के बाद जलमग्न हो गई थी। उन्होंने आश्वासन दिया कि सभी आवश्यक सहायता प्रदान की जाएगी। इससे पहले आयुक्त सचिव ने राम मुंशी बाग में बाढ़ निगरानी केंद्र का दौरा किया था। संवाद