अनंतनाग। जिले में आई भयंकर बाढ़ से अनंतनाग जिला अदालत परिसर पूरी तरह पानी में डूब गया। हालात इतने खराब रहे कि प्रिंसिपल डिस्ट्रिक्ट जज ताहिर खुरशीद रैना को अदालत तक नाव से पहुंचना पड़ा। गंभीर संकट के बावजूद जज ने न्यायिक कामकाज प्रभावित न होने दिया। उन्होंने नाव पर ही ज़मानत अर्जी और रिमांड से जुड़े मामलों में ज़रूरी आदेश जारी किए। इस कदम से यह सुनिश्चित किया गया कि लोगों की न्याय तक पहुंच बाधित न हो। स्थानीय लोगों ने जज के इस संकल्प और कर्तव्यनिष्ठा की सराहना की और कहा कि आपदा की घड़ी में भी न्यायपालिका ने अपनी जिम्मेदारी निभाकर मिसाल कायम की है। संवाद