बडगाम। नशामुक्त अभियान के तहत जिला एवं पुलिस प्रशासन बडगाम ने पांच गांवों दंडूसा, बोनन, हरद्वेल, नारू और खाग को नशा मुक्त गांव के रूप में घोषित किया है। बडगाम के उपायुक्त (डीसी) अक्षय लाबरू ने कहा कि नशा मुक्त अभियान को लागू करने के लिए बहुआयामी रणनीति का इस्तेमाल किया गया है। उन्होंने कहा कि जिला प्रशासन नशा मुक्त मिशन की दिशा में काम करने के लिए प्रतिबद्ध है। एसएसपी ताहिर गिलानी ने कहा कि जिला पुलिस नागरिक प्रशासन के साथ मिलकर नशे के खतरे पर कड़ी निगरानी रख रही है। हाल ही में 48 मामले दर्ज किए गए हैं और 69 लोगों को गिरफ्तार किया गया है। संवाद