गांदरबल। गांदरबल पुलिस ने जिले में अवैध खनन के प्रकरण में दो मुकदमा दर्ज कर पांच वाहन जब्त कर लिया। जानकारी के मुताबिक नाला सिंध से अवैध रूप से निकाले गए खनिजों से लदे जब्त किए गए वाहनों को क्रमशः थाना खीरबावनी, थाना गुंड और थाना नागबल के अधिकार क्षेत्र में पकड़ा गया। सभी वाहनों के मालिकों के खिलाफ गांदरबााल पुलिस स्टेशन में मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।