जम्मू शहर के अम्फाला चौक पर बुधवार की रात दो कारों में भीषण टक्कर हो गई। इसमें पांच लोग घायल हो गए। घायलों में एक इंस्पेक्टर, उनकी पत्नी और बेटा भी शामिल हैं। सभी पांचो लोगों को जीएमसी में भर्ती करवाया गया है। घायलों में क्राइम ब्रांच जम्मू में तैनात इंस्पेक्टर रोहित भगत, रोहित भगत की पत्नी सोनिया और 5 साल का बेटा कुशांच शामिल है।