सांबा। जिला पुलिस ने अलग-अलग इलाकों से चार लड़कियों समेत पांच लापता लोगों का पता लगाकर परिवारों से मिलाया है। पुलिस के अनुसार कैपुर, रेहियां, रैपुर कैंप और पंगदौर के रहने वाले लापता व्यक्तियों के परिवार के सदस्यों ने पुलिस से संपर्क किया था और पुलिस पोस्ट रख अंब टाली में उनकी गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई थी। इसके बाद पुलिस ने कड़े प्रयासों से विभिन्न क्षेत्रों से चार लड़कियों सहित 5 लापता लोगों को बरामद किया।