जम्मू। नगरोटा में दो अलग-अलग जगहों से पुलिस ने रविवार को पांच नशा तस्करों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से लगभग 30 ग्राम हेरोइन बरामद की।
पुलिस के अनुसार बन टोल प्लाजा पर चेकिंग के दौरान एक कार से 20-22 ग्राम हेरोइन बरामद की गई और डोडा जिले के तीन लोगों को गिरफ्तार किया गया। इसी प्रकार जगती के बमयाल मोड़ पर 8-10 ग्राम हेरोइन के साथ कार सवार श्रीनगर के पंथाचौक लासजन निवासी दो तस्करों को पकड़ा गया। पुलिस ने कहा कि तस्करों के खिलाफ अभियान जारी रहेगा। ब्यूरो