जम्मू। बिक्रम चौक स्थित निर्माणाधीन महाकाल शक्तिपीठ मंदिर-महालय के पास तवी नदी के किनारे पांच दिवसीय रूद्र महायज्ञ चार मार्च से शुरू होगा। यज्ञ सुबह 11 बजे शुरू होगा, जो 9 मार्च को सुबह 9 बजे संपन्न होगा। इसके अलावा श्री राम जानकी मंदिर शिव पार्वती घाट बिक्रम चौक पर महाशिवरात्रि का पर्व 8 मार्च को धूमधाम से मनाया जाएगा। सुबह चार बजे से रूद्राभिषेक किया जाएगा और शाम सात बजे चार पहर की पूजा की जाएगी। संवाद