फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jammu News: मवेशी तस्करी के आरोप में पांच लोग गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
पुलिस ने 17 मवेशी मुक्त करवाए
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
सांबा। पुलिस ने मानसर में मवेशी तस्करी के प्रयास को नाकाम करते हुए पांच लोगों को गिरफ्तार किया है। साथ ही उनसे 17 मवेशी भी मुक्त कराए हैं।
एसएसपी ने कहा कि तस्कर वीरवार रात करीब एक बजे निकलकर भाग जाने का प्रयास कर रहे थे। लेकिन, पुलिस की निगाहों से बचकर वे जा न सके। बताया कि चौकी अधिकारी मानसर दीपक शर्मा और एचसी मोहिंदर सिंह के नेतृत्व में पुलिस ने मानसर के रास्ते कश्मीर में मवेशी तस्करी कर ले जा रहे लोगों को बिंदू पाड़ा मानसर में रोका। जब उनसे पूछताछ की गई तो वह संतोषजनक उत्तर नहीं दे पाए। उनके पास 17 मवेशी थे, जिन्हें ले जाने की उनके पास वैध अनुमति नहीं थी। मौके पर ही पुलिस ने उन्हें गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन

आरोपियों की पहचान गुलजार अहमद निवासी खटनारी कोकरनाग अनंतनाग, वाजिद हुसैन निवासी सांबा, मो. यूनुस निवासी खताना केहरपोरा अनंतनाग, आरिफ निवासी सांबा और अनीस निवासी कछवान अनंतनाग के रूप में हुई है। थाना सांबा में मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी गयी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें