फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jammu News: बिजली की तारों के करंट से पांच भैंसों की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
नाले के किनारे बहते पानी के साथ-साथ घास चर रही थीं भैंसें
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
अरनिया। सचेतगढ़ ब्लॉक के गांव व्यासपुर परलाह में बिजली की टूटी हुई तार के करंट लगने से पांच भैंसों की मौत हो गई है।
जानकारी के अनुसार सिद्दीक मोहम्मद पुत्र अब्दुल मोहम्मद निवासी व्यासपुर रोजाना की तरह अपनी भैंसों को चराने के लिए खेतों में गया था। गांव के बाहर बहते हुए नाले के किनारे उसकी भैंसें बहते पानी के साथ-साथ घास चर रही थीं। जैसे ही भैंसें चरने के लिए ऊपर खेतों की तरफ जाने लगीं तो वहां पर टूटी हुई बिजली की तार की चपेट में आने से पांच भैंसों की मौत हो गई। आनन-फानन में सिद्दीक मोहम्मद ने भैंसों को बचाने की कोशिश की, लेकिन उसे भी हल्का करंट लग गया। जब तक उसे कुछ और सूझता, तब तक भैंसों की मौत हो चुकी थी। उसने तुरंत अपने घर इसकी सूचना दी। इस मौके पर गांव के नायब सरपंच राकेश सिंह और पंच दर्शन कुंडल भी मौके पर पहुंच गए। उन्होंने तुरंत इसकी सूचना बिजली विभाग के जूनियर इंजीनियर को दी। जूनियर इंजीनियर ने तुरंत मौके पर लाइनमैन को भेजा और टूटी हुई तार को ऊपर से कटवा दिया। बिजली विभाग की लापरवाही को लेकर लोगों में काफी रोष था।

इस मौके पर सिद्धीक मोहम्मद ने बताया कि उन्हें कम से कम 500000 रुपये का नुकसान हो गया है। उसने बताया कि दूध से ही उसका घर का पालन पोषण चलता है, लिहाजा बिजली विभाग को उन्हें मृत भैंसों का उचित मुआवजा मुहैया करना चाहिए।
विज्ञापन


इस मुद्दे पर बिजली विभाग के असिस्टेंट एग्जीक्यूटिव इंजीनियर राजीव कौल ने बताया कि उनके पास अभी तक हादसे की सूचना नहीं मिली है। वहीं दूसरी ओर क्षेत्र के जूनियर इंजीनियर हरप्रीत सिंह का फोन लगातार पहुंच से बाहर आ रहा था।
विज्ञापन


इस मुद्दे पर गांव के पंच दर्शन कुंडल ने बताया कि बिजली की तारें काफी जर्जर हालत में हैं। कई बार बिजली विभाग को इस मुद्दे से अवगत करवाया गया है। आए दिन शॉर्ट सर्किट होने से बिजली की तारें टूट जाती हैं। इससे बड़ा हादसा होने की आशंका बनी रहती है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें