फिट इंडिया क्विज प्रतियोगिता के नोडल अधिकारी गोविंद शर्मा ं
जम्मू। फिट इंडिया क्विज-3 में भाग लेने के लिए स्कूल छात्रों का ऑनलाइन नामांकन http://fitindia.nta. ac.in पर पांच अक्टूबर तक कर सकते हैं। इस संबंध में स्कूल शिक्षा निदेशालय ने आदेश जारी कर सभी मुख्य शिक्षा अधिकारियों को स्कूल प्रमुखों से बच्चों का पंजीकरण करवाने को कहा हैं। फिट इंडिया क्विज चार चरणों (स्कूल, प्रारंभिक दौर, राज्य व राष्ट्रीय स्तर) में होगा। इसके लिए गोविंद शर्मा को संभागीय नोडल अधिकारी नियुक्त किया है। फिट इंडिया क्विज 3.25 करोड़ रुपये की प्रतियोगिता हैं। पांच सितंबर से पंजीकरण शुरू है। नोडल अधिकारी गोविंद शर्मा ने कहा कि राष्ट्रीय स्तर के लिए जिस स्कूल के बच्चों का चयन होगा उसे 2.50 लाख रुपये का पुरस्कार मिलता है। ब्यूरो