रियासी। फिट इंडिया फ्रीडम के तहत सीआरपीएफ की 126वीं बटालियन की तरफ से वीरवार को दौड़ का आयोजन किया गया। इसमें बटालियन के अधिकारी, जवान और परिजनों ने बढ़-चढ़ कर हिस्सा लिया। मेगा दौड के आयोजन को बटालियन के कमांडेंट प्रदीप सिंह ने हरी झंडी दिखा कर रवाना किया। इस दौरान उन्होंने लोगों को स्वास्थ्य रहने का संदेश दिया। मौके पर बटालियन के सहदायक कमांडेट राकेश शर्मा भी मौजूद रहे।