बिलावर। फिट इंडिया फ्रीडम रन कार्यक्रम के तहत शुक्रवार को उपमंडल के गवर्नमेंट हायर सेकेंडरी स्कूल में दौड़ का आयोजन किया गया। इसमें स्कूल के 20 एनसीसी कैडेटों ने दौड़ लगाई। प्रधानाचार्य यशपाल गुप्ता ने कैडेटों को हरी झंडी दिखाकर दौड़ के लिए रवाना किया। स्कूल से शुरू हुई तीन किलोमीटर की दौड़ वापस स्कूल में संपन्न हुई। प्रधानाचार्य ने बताया कि सरकार की ओर से जारी निर्देशानुसार युवाओं को तंदुरुस्त रखने के लिए दौड़ का आयोजन किया गया है। उन्होंने दौड़ में भाग लेने वाले युवाओं को फिट रहने के कई नुस्खे बताए। वहीं, युवाओं को शारीरिक और मानसिक रूप से स्वस्थ रहने के लिए किसी भी प्रकार का नशा न करने को कहा। संवाद