फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jammu News: शादी समारोह में फायरिंग, रगुड़ा सिद्दड़ा का व्यक्ति घायल

Mon, 21 Oct 2024 04:45 AM IST
जम्मू और कश्मीर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जम्मू
विज्ञापन
विज्ञापन
शनिवार रात हमलावरों ने समारोह वाले घर में पहुंचकर किया हमला
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
मीरां साहिब। मीरां साहिब के रतियां गांव में देर रात गोलीकांड में एक व्यक्ति घायल हो गया। व्यक्ति की पहचान अब्दुल महमूद (45) निवासी रगुड़ा सिद्दडा जम्मू के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि व्यक्ति रिश्तेदार के घर किसी समारोह में आया था। देर रात हमलावरों ने समारोह वाले घर में पहुंचकर हमला कर दिया।
विज्ञापन

इस दौरान हमलावरों की ओर से चलाई गई गोली व्यक्ति को लग गई। उसे तुरंत जीएमसी अस्पताल पहुंचाया गया। अब उसकी हालत खतरे से बाहर बताई जा रही है। मीरां साहिब पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। सूत्रों के अनुसार दोनों गुटों के बीच पुरानी रंजिश के चलते शनिवार रात तीन बजे के करीब की घटना बताई जा रही है। गांव में फायरिंग की आवाज के बाद अब्दुल महमूद यहां रुका था, वहां पर शोर के बाद आसपास के लोगों को पता चला पर मामला क्या था इसके बारे में न तो स्थानीय पुलिस ने जानकारी दी है और न ही गांव के लोगों ने। क्षेत्र के ग्रामीणों ने कहा कि आखिर पुलिस व प्रशासन क्या कर रहा है। रात के समय किसी के गांव में फायर किया जा रहा है और प्रशासन ने आंखें मूंद रखी हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें