सांबा घगवाल के सनूरा क्षेत्र मे लगी आग को बुझाते स्थानीय लोग
- फोटो : SAMBA
घगवाल। घगवाल के कुछ क्षेत्रों में आग लगने से खेतों में तैयार गेहूं व सरसों की फसल जलकर राख हो गई। जानकारी अनुसार घगवाल के गांव सनुरा, रंधवाल, छन्न गुड़यां व बड़याल के जंगल में लगी आग की लपटों ने देखते ही देखते 200 एकड़ जंगल पर तांडव शुरू कर दिया। इसमें किसानों की कुछ सरसों की फसल और गेहूं की फसल जलकर राख हो गई। आग गांव के आसपास तक पहुंच गई। इसके बाद ग्रामीणों ने आग पर काबू पाने की कोशिश की, लेकिन लपटें इतनी तेज थीं कि पास जाना भी मुश्किल हो रहा था। इसको देखते हुए पंच रामपाल शर्मा ने दमकल विभाग को सूचित किया और दमकल विभाग में समय पर पहुंचने से आग पर काबू पाया। पंच रामपाल शर्मा ने बताया कि किसानों की कुछ सरसों की फसल और कुछ गेहूं की फसल को काफी नुकसान हुआ है। इसका सरकार को मुआवजा देना चाहिए ताकि किसान कुछ राहत महसूस कर सकें।