सांबा के गढ मंडी मे आग से जला घर का सामान
- फोटो : SAMBA
सांबा। मंडी गढ़ में शनिवार रात एक घर में आग लग गई। इससे घर में रखा सारा सामान जलकर राख हो गया। जानकारी के अनुसार गढ़ मंडी निवासी सुदेश कुमार परिवार के साथ सो रहे थे। उनके दूसरे कमरे में अचानक आग लग गई। दमकल विभाग को सूचित किया गया जब तक विभाग का वाहन पहुंचता घर का सारा सामान जल कर राख हो चुका था। सुदेश कुमार के अनुसार वह कमरे में सोए थे। अचानक आग की लपटें देख वह परिवार के साथ बाहर निकले। इस संबंध में उन्होंने पुलिस को भी सूचित कर दिया है। संवाद