सांबा। जिले के पंगदौर के निकट गांव चुडकुन में शुक्रवार दोपहर में एक घर में आग लग गई। आग में घरेलू सामान जल कर राख हो गया। चुडकुन गांव के ओमकार सिंह पुत्र छज्जू सिंह के घर में दोपहर बाद शार्ट सर्किट से आग लग गई। जब तक आग पर काबू पाते तब तक आग अधिक फैल गई और उसमें घरेलू सामान जल गया। स्थानीय लोगों ने दमकल विभाग को सूचित किया, लेकिन तब तक काफी नुकसान हो चुका था। परिजनों के अनुसार घर में रखा फ्रिज इनवर्टर, कूलर के साथ अन्य घरेलू सामान जल गया है। घर में रखी पचास हजार रुपये की नकदी भी आग में जल गई। दमकल कर्मियों ने आग पर काबू पाया। पुलिस ने मामला दायर कर लिया है। संवाद