रियासी। भमाग तहसील के बक्कल के जंगलों में लगी हुई आग से वन संपदा को काफी ज्यादा नुक्सान पहुंचा है। बक्कल के कंपार्टमेंट नंबर 21 में सोमवार दे रात आग लग गई। वन विभाग को जानकारी मिलने तक आग ने पूरे क्षेत्र को चपेट में ले लिया था। बाद में मौके पर पहुंचे कर्मरियों ने स्थानीय लोगों की मदद से आग बुझाने का काम शुरू किया, जिसमें मंगलवार दोपहर डेढ़ बजे के करीब सफलता मिली। मगर तब तक पूरा जंगल आग की भेंट चढ़ चुका था। गर्मियों के शुरू होते ही आग लगने की घटनाओं में भी बढ़ोत्तरी होने लगी है। गत सप्ताह पौनी के ठंडापानी माड़ी क्षेत्र में भी आग से जंगल में वन संपदा को नुकसान पहुंचा था।