रामबन। रामसू में तीन मंजिला मकान में भीषण आग लग गई। इसमें लाखों का नुकसान हो गया। दमकल कर्मियों ने मौके पर पहुंच आग पर काबू पाया। रविवार को सुनजमतना हीवगन गांव में बिशन चंद के तीन मंजिला मकान में अचानक आग लग गई। देखते ही देखते आग ने पूरे घर को अपने आगोश में ले लिया। हादसे में जानी नुकसान नहीं हुआ। स्थानीय लोगों ने पानी का छिड़काव कर आग की लपटों को बुझाने की कोशिश की लेकिन वह सफल नहीं हो सके। 27 किलोमीटर दूर बनिहाल से पहुंचे दमकलकर्मियों ने आग पर बमुश्किल काबू पाया। तब तक पूरा सामान जल चुका था। दमकल कर्मियों ने स्थानीय लोगों के प्रयास से आग को जल्दी ही काबू पा लिया, अन्यथा अन्य घरों में भी आग लग सकती थी। एसएचओ सुमित गुप्ता ने बताया मामले की जांच की जा रही है।