आरएस पुरा। सीमावर्ती गांव कोरोटना खुर्द में सोमवार दोपहर को खेतों में बिजली की स्पार्किंग के चलते खेतों में खड़ी एक कनाल गेहूं की फसल जल गई।
दमकल ने आग बुझाई। किसान किशन लाल का कहना है कि जब तक गेहूं की कटाई का कार्य पूरा नहीं हो जाता, तब तक एक दमकल वाहन गांव बासपुर में रखा जाए ताकि समय पर दमकल के पहुंचने पर लगी आग पर काबू पाया जा सके। किसान बाल कृष्ण व महेंद्र लाल ने बताया कि आग से गेहूं में फसल जलकर राख हो गई है। संवाद