फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jammu News: कूड़े के ढेर से सुलगती चिंगारी ने 30 एकड़ गेहूं को किया राख

विज्ञापन
गांव देओली में आग की चपेट में गेहूं की फसल।
विज्ञापन
बिश्नाह। क्षेत्र के गांव देओली में कूड़े के ढेर से सुलगती चिंगारी ने 30 एकड़ गेहूं की फसल को जलाकर राख कर दिया है।
विज्ञापन

ग्रामीणों के अनुसार देओली गांव में गेहूं की फसल के किनारे कूड़े के ढेर में आग लगी हुई थी। क्षेत्र में सुबह से ही तेज हवाएं चल रही थीं। हवा तेज होने से कूड़े के ढेर से सुलगती चिंगारी खेतों तक पहुंच गई। उससे गेहूं की फसल में आग लग गई। ग्रामीणों की कोशिश के बावजूद आग पर काबू नहीं पाया गया। ग्रामीणों ने तुरंत दमकल विभाग को सूचित किया। अरनिया और बिश्नाह से दमकल विभाग की दो गाड़ियां आग बुझाने पहुंच गई। तकरीबन आधे घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पा लिया गया। जब तक आग पर काबू पाया जाता, 30 एकड़ गेहूं की फसल जलकर राख हो गई। आग की सूचना मिलते ही अरनिया और बिश्राह पुलिस मौके पर पहुंच गई। आगजनी से अजीत सिंह, रामपाल, सोमराज, तिलक राज, अर्जुन सिंह, करण सिंह, बिशन दास, कृष्ण लाल, अश्वनी कुमार, शंभू प्रसाद, पूरन सिंह, गारी लाल, प्रीतम लाल, सुमन भारद्वाज की फसल बर्बाद हुई है। किसानों ने सरकार से बर्बाद फसल के मुआवजा की अपील की है। देर शाम को विधायक राजीव भगत ने क्षेत्र का दौरा कर ग्रामीणों के नुकसान का आकलन किया है।

गांव देओली में आग की चपेट में गेहूं की फसल।

गांव देओली में आग की चपेट में गेहूं की फसल।

गांव देओली में आग की चपेट में गेहूं की फसल।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें