जम्मू। शहर में मंगलवार को रेजिडेंसी रोड स्थित एक एटीएम में आग लग गई। हालांकि समय रहते आग पर काबू पा लिया गया, जिससे एटीएम में मौजूद लाखों रुपये की नकदी जलने से बच गई। जानकारी के अनुसार एटीएम से अचानक धुआं निकलने लगा। एटीएम के गार्ड ने इसकी जानकारी तुरंत दमकल विभाग को दी। जानकारी पाकर दमकल वाहन मौके पर पहुंचे। इससे पहले की आग ज्यादा फैलती। आग को बुझा दिया गया। ब्यूरो