जम्मू। शहर के बाग ए बाहु स्थित रैका क्षेत्र में मंगलवार को एक कुल्ले में आग लग गई। आग में कुछ मवेशी झुलस गए। आग लगने के कारणों का अभी पता नहीं चल पाया है। कुल्ले में कुछ गुज्जर समुदाय के लोग रहते हैं। मंगलवार दोपहर आग लगते ही अफरा तफरी मच गई। कुल्ले में रहने वालों ने भागकर जान बचाई। और मवेशियों को भी बाहर निकाला, लेकिन कुछ मवेशी रह गए, जो झुलस गए।